नगरीय निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने 10 नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों की सूची की जारी… रायपुर से मीनल, दुर्ग में अलका और राजनांदगांव में मधुसूदन; देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव को अब कुछ दिन शेष है। भाजपा लगातार त्रिस्तरीय चुनाव और नगर पालिक निगम में भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। इसी बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे 10 नगर पालिक निगम में चुनाव के महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जारी लिस्ट में 5 महिला और 5 पुरुष कैंडिडेट है।

जारी सूची के अनुसार रायपुर जो की सामान्य महिला के लिए आरक्षित है वहां मीनल चौबे, दुर्ग जो ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है वहां से अलका बाघमार, राजनंदगांव जो सामान्य सीट है वहां से मधुसूदन यादव, धमतरी भी सामान्य सीट है वहां से जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर भी सामान्य सीट है वहां से संजय पांडेय, रायगढ़ अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है वहां से जीवर्धन चौहान, कोरबा सामान्य महिला के लिए आरक्षित है वहां से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर ओबीसी के लिए रिज़र्व है वहां से पूजा विधानी, अंबिकापुर अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है वहां से मंजूषा भगत और चिरमिरी सामान्य सीट में वहां से राम नरेश राय को मेयर कैंडिडेट बनाया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...