CG – BJP को तगड़ा झटका! टिकट वितरण के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 भाजपा नेताओं ने दिया इस्तीफा… पार्टी पर लगाये कई गंभीर आरोप

CG

सुकमा। छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। इसके लेकर भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण शुरू हो गया है। टिकट नहीं मिलने से कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी शुरू हो गई है। नाराजगी के चलते कार्यकर्ताओं में इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल सक्ती, बिलासपुर के बाद अब सुकमा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है। एक साथ 18 कद्दावर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इन 18 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

  • पूर्व जिला अध्यक्ष और पार्षद मनोज देव,
  • पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी,
  • पार्षद चंद्रिका गुप्ता,
  • शिल्पा मंडावी,
  • पार्षद दीपक नेताम,
  • पार्षद अनिल मंडावी,
  • लच्छू पोडियाम,
  • ऋषभ गुप्ता,
  • गौरव सिंह राठौड़,
  • लक्ष्मी शर्मा,
  • राजेश दास,
  • मनीष सिंह,
  • नुप्पो पोडिया,
  • काजल देवनाथ,
  • ललित गांधी,
  • साहिल सिंह,
  • अपर्णा देव।

बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इसतीफा दिया है। वहीं मनोज देव के इस्तीफ़े के बाद से भाजपा में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है। ऐसे में चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। इसी बीच भाजपा ने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...