भिलाई में 26 फरवरी को निकलेगी बाबा की बारात: पहला आमंत्रण कार्ड भगवन “श्रीगणेश” को… दया सिंह ने सेक्टर-5 गणेश मंदिर में भेंट किया कार्ड

भिलाई। आने वाले 26 फरवरी को बाबा की बारात निकलेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेशभर में 30 हजार से ज्यादा आमंत्रण कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण का श्रीगणेश आज हो गया है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह आज सेक्टर-5 गणेश मंदिर जाकर प्रथम कार्ड श्रीगणेश जी को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन के संबंध में भगवान श्रीगणेशजी से आशीर्वाद मांगा।

दया सिंह ने बताया कि, बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड छपकर आ गए हैं। 31000 आमंत्रण कार्ड प्रदेशभर में बांटे जाएंगे। उन कार्डों में हल्दी-चावल व टीका लगाने के बाद वितरण शुरू हो जाएगा। पहला कार्ड श्रीगणेश जी को समर्पित किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि तैयारी शुरू हो गई है। हर मोर्चे पर टीम डटी हुई है। कार्ड वितरण का जिम्मा महिला विंग को सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने कहा कि, महिलाओं की भागीदारी बड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...