ITBP के जवानों का पाइप बैंड प्रदर्शन: मनमोहक प्रस्तुति से अतिथि हुए भाव-विभोर, अमृत महोत्सव को समर्पित था यह आयोजन

भिलाई। इरफान-उल रहीम खान, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव इरफान उल रहीम खान की सहमति पर रात 7 बजे से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव के लाल परेड ग्राउंड में फ्रंटियर मुख्यालय भोपाल आईटीबीपी के तत्वावधान में 27वीं वाहिनी आईटीबीपी के पाइप बैंड द्वारा पाइप बैंड संगीत का मनमोहक व उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया।


इस अवसर पर ओपी यादव, उप महानिरीक्षक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल क्षेत्रीय मुख्यालय बेंगलुरु मुख्य अतिथि थे। साथ ही जीजू एस सेनानी, 27वीं वाहिनी ITBP, सैय्यद जावेद अली, द्वितीय कमान क्षेत्रीय मुख्यालय, बेंगलुरु, वीरेंद्र सिंह उप सेनानी 27वीं वाहिनी ITBP मानपुर, राजेश लूथरा, उप सेनानी, स्टेशन हेड क्वार्टर बेंगलुरु, डॉ. अमित कुमार, सहायक सेनानी 27वीं वाहिनी ITBP मानपुर भी उपस्थित रहे।
उप महानिरीक्षक यादव के आगमन पर संस्था के सीडीआई बृजेश भदौरिया द्वारा रिपोर्ट दी गई। संस्था प्रमुख पुलिस अधीक्षक खान ने वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। उसके बाद स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को समर्पित शानदार पाइप बैंड का प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर संस्था में बड़े खाने का आयोजन भी किया गया।
संस्था में ITBP के जवान, PTS स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारी व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कोविड़ के सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया गया।अधिकारी कार्यक्रम की अद्भुत सफलता से अभिभूत दिखे। कार्यक्रम के अंत में DIG यादव ने पुलिस अधीक्षक खान को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया और खान द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत मे समन्वय व सहयोग के लिए आईटीबीपी के अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...