दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: फर्जी ID कार्ड का उपयोग करने वाला का कटा चालान… दूसरी तरफ लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ भी एक्शन

दुर्ग। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ID कार्ड (ACB) का उपयोग करने वाले और लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात), ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधि वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालको नजर रखी है जो जानबूझकर चार पहिया वाहनों में ब्लेक फिल्म, पुलिस सायरन, वाहन में पदनाम लिखकर वाहन चलाते, फर्जी आई कार्ड दिखाते हुए धौस जमाने का कार्य करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक को यातायात पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान नेहरू नगर चौक में वाहन क्रं CG 05 AB 7335 वाहन चालक को रोकने पर वाहन का कागजात एवं लायसेंस दिखाने कहने पर वाहन चालक सन्नी जैन पता शांति नगर सुपेला निवासी के द्वारा अपने आप को एसीबी का अधिकारी बताकर मोबाईल में फर्जी आई कार्ड दिखाने पर वाहन चालक पर शंका होने से पूछताछ करने पर आई कार्ड फर्जी होना एवं पुलिस को गुमराह करने अपराध की श्रेणी होने पर वाहन एवं चालक दोनो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया।

ऐसे ही विगत दिनों यातायात पुलिस को एक कार चालक हुडको क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था जिसमें वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन को चलाते दिखा साथ ही एक महिला जो रोकने का प्रयास कर रही थी उक्त महिला को ठोकर मारकर भागते दिखने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन व वाहन मालिक का पता कर यातायात कार्यालय लाया गया एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन के तहत कार्यवाही करते हुए 3000/-रूपये चालान किया गया ऐसे वाहन चालको का कार्यवाही के साथ लायसेंस सस्पेड हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा गया है।

इसी प्रकार विगत दिनांक एक वाहन क्रं सीजी 07 एमआर 5674 वाहन चालक के द्वारा वाहन में ब्लेक फिल्म एवं पुलिस का सायरन उपयोग करते सिविक सेन्टर क्षेत्र में पाये जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 6000/-रूपये चालान किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...