श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर : रामलीला मैदान पावर हाउस में जुटेंगे रामभक्त… श्रीराम जन्मोत्सव समिति का भव्य आयोजन… भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर होंगे मुख्य वक्ता

भिलाई। रामनवमी पर भिलाई श्रीराम भक्त भगवान श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने जुटेंगे। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान पावर हाउस में मनाया जाएगा। समिति इसके लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है। इस उत्सव के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। वहीं समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय पाटेश्वर धाम बालोद के संत महात्यागी श्रीराम बालकदास महाराज विशेष अतिथि होंगे।

आयोजित पत्रकारवार्ता में युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि अयोध्या श्रीराम मंदिर आंदोलन से प्रेरित होकर वर्ष 1986 में शुरू हुई। समिति की यात्रा का यह 37वां वर्ष है। 1986 में केवल एक मंदिर से शुरू हुई यात्रा आज 1100 से अधिक मंदिरों और पूजा- स्थलों से निकाली जा जा रही। भव्य आयोजन के लिए समिति का नाम 2018 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज हुआ।

समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने ने बताया कि मध्य भारत का यह सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर है। व्यवस्था के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था।

प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष सभी 8 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी। सभी प्रखंडों से झांकियां निकलेंगी व कार्यक्रम स्थल पर ही झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...