भिलाई के पार्षद पीयूष व युवा पहुंच रहे डोर-टू-डोर : भाजपा के कोमल को विजयश्री दिलाने मांग रहे वोट, बृजमोहन ने दी है 6 बूथ की जिम्मेदारी

भिलाई। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में नगर निगम भिलाई के पार्षद पीयूष मिश्रा सहित कई युवा प्रचार का कमान संभाले हुए हैं। पार्षद मिश्रा सहित संतोष मौर्य, नोहर वर्मा, मुकेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल भोसले, नवीन पवार, उदय भास्कर, निखलेश शुक्ला व सुनील सोनी को संडी क्षेत्र शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दी गई।

वहां 6 बूथ की जिम्मेदारी पार्षदों व भिलाई से गए कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी है। ये सभी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के साथ प्रस्थान किए थे, जो अभी भी प्रचार में जुटे हुए हैं। भिलाई के ये प्रचारक लिमतरा, मालूद, ढोलियाकन्हार, पेंड्रीखुर्द, गाडाडीह, संडी में मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कोमल जंघेल को जिताने की अपील कर रहे हैं ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...