इसलिए हमेशा चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज में रहता है पानी? भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, टाकिज के बेसमेंट से मोटर पंप के जरिया निकलता था पानी!

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र जोन क्रं. 3 चौहान स्टेट एवं चंद्रा मोर्या टाकिज के बीच में नागरिको की सुविधा के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। जो हजारों लोगो के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। निर्माण के कुछ दिनों बाद से शिकायत मिल रही थी कि उसके नीचे पानी भर जाता है। जिसके निवारण के लिए निगम द्वारा मोटर लगाकर पानी खींचने का प्रबंध प्रतिदिन शिफ्ट अनुसार कर्मचारियो की डयूटी लगाकर किया जा रहा है। जिससे नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम के अभियंता द्वारा कई बार स्थल का निरीक्षण करके निदान का उपाय खोजा जाता रहा है। फिर भी पानी भर जाता था, अंतिम विकल्प के रूप में मोटर पम्प से पानी निकालना पड़ता था।

आज निगम के अधिकारियो द्वारा औचक रूप से निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि चंद्रा मोर्या टाकिज के बेसमेंट लगभग 8000 वर्ग फूट में हमेशा पानी भरा रहता है। साथ ही टाकिज में हजारों दर्शक, कर्मचारियो के निस्तारी का पानी को चंद्रा मोर्या टाकिज के प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से पाईप लाईन बिछाकर अंडर ब्रिज में चोरी छिपे मोटर पम्प लगाकर पुरा पानी छोड़ा जा रहा था। यह इतना सिनोयोजित ढंग से किया जा रहा था, जिससे यह ज्ञात होता था, कि दूर से पानी सीपेज के रूप में आ रहा है। उसको निकालने के लिए निगम द्वारा बरसो से लाखो रूपये का व्यय करना पड़ता था।

आज जोन आयुक्त सतीश यादव, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे द्वारा संयुक्त टीम बनाकर चंद्रा मोर्या टाकिज पहुंच कर मोटर पम्प, पैनल बोर्ड, पाईप वहां के कर्मचारियो की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर जप्ती किया गया। इस कार्यवाही से अंडरब्रिज मे अब पानी भरने की संभावना कम रहेगी। आम नागरिको को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यवाही के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, श्याम ठाकुर, रोहित यादव, यश कुलदीप, दुर्गा माधव पाड़ी, जयंत मेश्राम, रामसाय पारकर, राहुल राजपूत आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...