दुर्ग में रोड एक्सीडेंट रोकने ट्रैफिक पुलिस की कारवाई जारी, अब तक 25 लाख से अधिक रूपए वसूले… इंटरसेप्टर वाहन निभा रही मुख्य रोल; जानिए विशेषताएं

दुर्ग। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विगत 7 महीनों में कुल 2319 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है और 25,89,100 रुपये का जुर्माना वसूला है।

मुख्य आंकड़े

  • सबसे अधिक तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर 321 चालकों पर कार्रवाई कर 6 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 146 चालकों, ब्लैक फिल्म लगाने वाले 35 और प्रेशर हार्न बजाने वाले 175 चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
  • इसके अलावा, अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1642 चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया।

इंटरसेप्टर वाहन की विशेषताएं
यातायात पुलिस के पास एक विशेष इंटरसेप्टर वाहन है, जिसमें 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा, पीए सिस्टम, जीपीएस लोकेशन और वायरलेस सेट जैसी सुविधाएँ हैं। यह वाहन न केवल तेज रफ्तार पर नजर रखता है, बल्कि शराब के नशे में वाहन चलाने, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने और तेज ध्वनि वाले हार्न के खिलाफ भी कार्रवाई करता है।

इसके साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से नो पार्किंग और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए चेतावनियाँ भी दी जाती हैं। यह कार्रवाई जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग ने कहा है कि वे भविष्य में भी ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...