CG Breaking : नक्सलियों ने घर में घुसकर सरपंच प्रत्याशी का गला रेता, इलाके में दहशत

जगदलपुर. बस्तर में सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही नक्सलियों ने जोगा का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत की है।

दरअसल जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का रहने वाला था। गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली उनके घर पहुंचे। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...