गनियारी में बिखरेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति की छटा : आज से लोककला महोत्सव का आयोजन, 400 ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुति

दुर्ग। गुरु घासीदास कला एवं साहित्य विकास समिति की ओर से संस्कृति विभाग के सहयोग से गनियारी में लोक कला महोत्सव का आयोजन 8 व 9 फरवरी को किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई-3 चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि 15 साल से चल रहे इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के कलाकारों को मंच प्रदान करना और लुप्त होती छत्तीसगढ़ की लोक विधाओं को जीवित रखना है।

कार्यक्रम के पहले दिन 8 फरवरी को सुबह 11 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। पहले दिन न्यू आदर्श सत्य के संदेश चौका पार्टी शेरगढ़ खैरागढ़, जय शीतला रामधुनी मंडली परसाही जिला बालोद, जय सतनाम ज्योति बालिका पंथी पार्टी कोडेवा जिला बालोद, समेत लोकसंगीत भूपेन्द्र साहू कृत रंग सरोवर की प्रस्तुति होगी।

दूसरे दिन 9 फरवरी को विंध्यवासिनी बालिका रामायण मंडली बोडरा जिला बालोद, आदर्श बाल जस झांकी परिवार बोदल जिला बालोद, भरथरी कुमारी हेमलता पटेल सिकोसा जिला बालोद, सत्य के प्रचार नवयुवक पंथी मंडली पिटौरा और विवेक शर्मा नाइट की प्रस्तुति होगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. आरएस बारले, विशिष्ट अतिथि सीता साहू, इंद्रजीत सिंह, अशोक अग्रवाल और पंकज सिंह होंगे। कार्यक्रम के आखिरी दिन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...