भिलाई: शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग, श्रद्धालु हुए भाव विभोर

भिलाई। भिलाई में आयोजित एक धार्मिक कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने शिव विवाह का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा के रूप में बेटी पार्वती का जन्म हुआ। महर्षि नारद के कहने पर पार्वती का विवाह भगवान भोलेनाथ से संपन्न हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बारात लेकर पहुंचे, तो पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित रह गए। लेकिन माता पार्वती ने खुशी-खुशी भोलेनाथ को अपने पति के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

बारात पहुंचने पर बाराती, घराती और श्रद्धालु जमकर थिरके और आनंद लिया। कथा श्रवण करने वालों में यजमान दम्मू राम साहू, सोमत साहू, खिलावन साहू, समय लाल यादव, लॉरेंस गुप्ता, राजेश चौधरी और प्रीति गुप्ता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...