मतदान से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक हजार पेटी शराब जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजनल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतवना इलाके से एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर छतवना ग्राम में करीब 4 बजे छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आबकारी की संयुक्त टीम ने अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को छतवना के करीब पकड़ लिया। कंटेनर समेत ड्राइवर शिव कुमार सोनी और शराब डिलीवरी करने वाले व्यक्ति रवि शर्मा को पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम लाया गया। ड्राइवर ने बताया कि वह अंबाला का रहने वाला है, जबकि डिलीवरी मैन ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा का निवासी है। छानबीन के दौरान ब्लैक डॉट कंपनी की 1000 से अधिक विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं। जब्त कंटेनर हरियाणा का पंजीकृत वाहन है, जिसका मालिक बलदेव सिंह बताया जा रहा है। गाड़ी का नंबर HR-68-Q 4175 है।

आरोपियों ने बताया कि बिलासपुर में पंकज सिंह और जय बघेल के कहने पर भूटान की फर्जी परमिट पर शराब बिलासपुर लाई गई है। आबकारी विभाग दोनों की गंभीरता से तलाश कर रहा है। पंकज सिंह का नाम शराब तस्करी में पहले भी सामने आ चुका है, जबकि जय बघेल आबकारी विभाग में दो-तीन साल पहले सुपरवाइजर के रूप में काम कर चुका है। दोनों ने भूटान के नाम पर फर्जी परमिट बनवाकर गोवा से शराब बिलासपुर मंगाई थी। जांच में सामने आया कि गाड़ी संदिग्ध थी और परमिट भी फर्जी निकला। साथ ही ब्लैक डॉट शराब की बोतलों में होलोग्राम नहीं पाया गया। फिलहाल, दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पंकज सिंह व जय बघेल की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...