हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप: चंडीगढ़, झारखंड, प.बंगाल व पुडुचेरी की टीम रही विजेता… खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और हॉकी इंडिया के फिरोज अंसारी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भिलाई। 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप का उदघाटन 6 अप्रैल को भोपाल के मयूर पार्क स्थित अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुआ। यह चैंपियनशिप मध्यप्रदेश की खेल व युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य, हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव फिरोज़ अंसारी की अध्यक्षता और मध्यप्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग के निर्देशक रवि गुप्ता व ओलयम्पियन समीर दाद के विशेष आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर खेलमंत्री सिंधिया ने हॉकी मेहमान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

साथ ही लगातार मध्यप्रदेश को मेजबानी देने के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चयनकर्ता के रूप में ओलयम्पियंन सैय्यद अली , टूर्नामेंट डायरेक्टर शेख मुनीर आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि चैंपियनशिप में गत विजेता पंजाब, उपविजेता उत्तर प्रदेश, तीसरा स्थान प्राप्त कर्नाटक , मेजबान मध्यप्रदेश सहित हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त कुल 27 राज्यों की टीम भाग ले रही है। इसे 8 पुलों में बाटा गया है। इन सभी टीमों के बीच राउंड रोबिन लीग के तहत मुकाबले खेले जाएंगे। क्वाटर फाइनल से नाक आउट पद्धति से मैच खेले जाएंगे। आज खेले गए मुकाबलो में चंडीगढ़ ने जम्मू कश्मीर को 9-2 से, झारखंड ने दादर नगर हवेली को 7-2 से, बंगाल ने गुजरात को 10-0 से और अंतिम मैच में पुडुचेरी ने अरुणाचल को 11- 0 से पराजित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...