CG – मतदाता की मौत: वोट डालने आए वोटर की मौत… पोलिंग बूथ पर हुआ बेहोश… इलाज के दौरान गई जान

CG

डेस्क। धमतरी में मतदान के लिये पहुंचा मतदाता की मौत का मामला सामने आया है. मतदाता नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 12 में वोट डालने पहुंचा था. तभी अचानक बहोश हो गया. नगरी सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. मृतक का नाम कुंजबिहारी पुरानी बस्ती नगर पंचायत नगरी निवासी का था.

धमतरी जिले में नगरीय् निकाय चुनाव के लिए आज मतदान जारी है. जिले के एक नगर निगम सहित 5 नगर पंचायतों में मतदान चल रहा है. धमतरी नगर निगम में सहित कुल 6 नगरीय निकाय क्षेत्रों में कल सुबह 7 बजे से मतदान से 3 बजे तक मतदान किया जाएगा. 6 नगरीय निकाय में चुनाव संपन्न कराने 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

1 लाख 10 हजार 636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान केंद्रों में जिसमें वेटिंग कराने लगभग 800 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें 650 पुरुष और 150 महिला कर्मचारी शामिल हैं. मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है जहां जिला पुलिस बल, नगर सेना की प्रयाप्त बल मतदान के दरमियान सुरक्षा में तैनात रहेगी. पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां, क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी इस बार मुस्तैद रहने पुलिस प्रशासन ने निर्देश जारी किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...