पूर्व CM भूपेश बघेल के VIP लोगों को कुंभ न जाने वाले बयान पर भाजपा ने किया पलटवार… BJP नेता चिमनानी बोले – जो खुद कुंभ नहीं गए उन्हें कम से कम कुंभ जाने वालो पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सहित छत्तीसगढ़ के कई सांसद विधायकों के कुंभ जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि वीआईपी लोगों को कुंभ में नहीं जाना चाहिए इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह,छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट वीआईपी नहीं है क्या?ये सभी पिछले 24 घंटे में कुंभ में स्नान कर आए है और इनका जाना पूरे वीआईपी प्रोटोकॉल से हुआ है।

अमित ने कहा वास्तव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भूपेश बघेल को इस बात की पीड़ा है कि विष्णुदेव साय सरकार में सभी जनप्रतिनिधियों को कुंभ के स्नान करने का अवसर मिल रहा है सनातन धर्म की जब जब बात आती है भूपेश बघेल इसके विरोध में खड़े दिखाई देते है इससे पहले भी कई बार वह सनातन विरोधी बयान दे चुके है बजरंग दल का भी मजाक बना चुके है। वो खुद तो प्रयागराज गए नहीं तो कम से कम जो गए है उनके खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। छत्तीसगढ़ से उनकी ही पार्टी से कई कांग्रेस विधायक भी कुंभ में स्नान करने गए तो क्या भूपेश बघेल उन्हें पार्टी से निकलवा देंगे या डीके शिवकुमार,सचिन पायलट,दिग्विजय सिंह का विरोध करेंगे ?

अमित ने कहा अगर कांग्रेस में थोड़ी भी शर्म होती तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बयान की निंदा करती जिसमें उन्होंने कहा था गंगा स्नान से गरीबी दूर होती है क्या ?ऐसे मामलो में भूपेश बघेल चुप्पी क्यों साध लेते है?देश भर के कांग्रेस के लोगो के अनेकों बार सनातन विरोधी बयान दिए लेकिन भूपेश बघेल ने कभी उन बयानों की निंदा नहीं की ,विरोध नहीं किया तो आज जो लोग गंगा स्नान करने गए है उन्हें नसीहत क्यों दे रहे है? अमित ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक से ही आते हैं जिन्होंने महाकुंभ पर निंदनीय टिप्पणी की थी लेकिन इस प्रदेश के कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री गंगा स्नान कर आए हैं भूपेश जी को भी हिम्मत करनी चाहिए ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...