बाबा की बारात में भिलाई आएंगे राज्यपाल रेमन डेका… आयोजक दया सिंह ने दिया आमंत्रण… CM साय भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

भिलाई। हर साल महाशिवरात्रि के दिन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से बाबा की बारात निकाली जाती है। इस साल भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हो सकते हैं। भिलाई में उनका दौरा तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने आयोजक दया सिंह को कह दिया है कि वे बाबा की बारात का हिस्सा बनने आएंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उस समय दया सिंह का भिलाई आने का आश्वासन दिया जब दया सिंह ने बाबा की बारात का आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री को दिया।

वहीं अब बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड देने दया सिंह रायपुर पहुंचे है। वहां उन्होंने राज्यपाल रमन देखा को बाबा की बारात के लिए निमंत्रण दिया है। 17 साल तक सफल आयोजन की यात्रा देख राज्यपाल रेमन डेका भाव विभोर हो गए। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। आपको बता दे की 26 फरवरी को भिलाई में बाबा की बारात निकलेगी। आयोजन की रुपरेखा के बारे में आयोजक दया सिंह ने जानकारी दी है।

  • हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर से निकलेगी बाबा की बारात…
  • सीएम विष्णु देव साय भी आ रहे हैं बाबा की बारात में…
  • छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों को भी दिया जा रहा आमंत्रण…
  • 31000 आमंत्रण कार्ड देकर दया सिंह ने प्रदेशभर के गणमान्य नागरिक को दिया जा रहा न्यौता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...