जनसेवी संस्था का सहयोगात्मक पहल: आभास ने रिसाली के पुरैना में 35 परिवारों को बांटा राशन, ग्रामीणों ने सराहना करते हुए जनता का जताया आभार

भिलाई। जरूरतमंद जिन्हें एक वक्त के राशन के लिए भी सोचना पडता है। ऐसे परिवारों का सूखा राशन कार्ड वितरण करने का बीड़ा जनसेवी संस्था आभास ने उठाया है।

रिसाली निगम वार्ड 40 पुरेना के गौरी-गौरा चौक में सूखा राशन वितरण किया गया। इसका वितरण प्रदेश अध्यक्ष राहुल खास्तगिर और राष्ट्रीय स्तर जनसेवक आफताब आलम व फ़ीडिंग इंडिया ब्य जोमेटो कंपनी द्वारा किया गया। इस दौरान मधु साहू, पुरषोत्तम देवांगन, रतन सोना, नेहरू सोना, मुरली दीप, शायरा बेगम, जानकी निहाल, संजय तांडी, अनिल कुमार, नंदू कुमार, सुधीर कुमार, गोलू कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यहां के 35 परिवारों को राशन वितरण किया गया, जिसमें 5 किलों चावल, 2 किलो आटा, 2 किलो दाल, तेल, नमक, शक्कर, हल्दी व मिर्च पाउडर बांटा गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल खास्तगिर ने कहा कि हमारे ओर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आफताब आलम ने कहा कि जब भी हमारा सहयोग चाहिए मदद करने तत्पर रहूंगा। आभास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खास्तगिर व राष्ट्रीय स्तर जनसेवक आफताब आलम और फ़ीडिंग इंडिया जोमटो कंपनी की ग्रामीणों ने सराहना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...