भिलाई में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों-शोरों से: बाबा की बारात में आएंगे विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी CM अरूण साव… दया सिंह ने दिया निमंत्रण

  • भव्य रूप से चल रही बाबा की बारात की तैयारी…
  • शहर समेत प्रदेशभर में बन रहा बारात के लिए माहौल…
  • सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी बारात होती है भिलाई में…
  • बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का यह 17वें वर्ष का आयोजन…
  • अध्यक्ष दया सिंह ने डॉ. रमन व साव से मुलाकात कर दिया आमंत्रण कार्ड…

भिलाई। आने वाले 26 फरवरी को सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात निकलेगी। इसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। आयोजक बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह खूब पसीना बहा रहे हैं। दया सिंह लगातार प्रदेश के गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं को आमंत्रण कार्ड इस बारात में शामिल होने के लिए न्यौता दे रहे हैं। दया सिंह ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इस बार भी बाबा की बारात में आ रहे हैं। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव भी इसमें शामिल होने वाले हैं। दोनों ने आयोजन के संबंध में हामी भरी और कहा कि इस बार भी आएंगे। बता दें कि पिछले वर्षों में हुए आयोजनों में सभी गणमान्य राजनेता पहुंच चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...