CG – नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस हारी… 10 नगर निगम में भाजपा का लहराया परचम… दुर्ग निगम भाजपा मेयर प्रत्याशी अलका 67 हजार से ज्यादा वोटों से जीती

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा की जीत हो गयी है। फिलहाल एक-दो निगम में परिणाम आने बाकी है। पर लगभग तय हो चूका है की बीजेपी की जीत निश्चित है। दुर्ग निगम में भी भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने भारी मतों से विजय मिला है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को 67295 वोटों से हराया है। इसी प्रकार रायपुर में भी भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से 146559 वोट से आगे है। बाकी निगमों में भी यहीं हाल रहा।

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। जगदलपुर में भी भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को हराया है। राजनांदगांव निगम में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी को हराया है। 40 हजार से जयादा वोटों से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52000 वोट से हरा दिया है। वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...