प्रयागराज से कोरबा पहुंचे 10 लोगों के शव, एक साथ उठी मृतकों की अर्थी, श्रम मंत्री ने की मृतक परिवारों को एक-एक लाख देने का ऐलान

कोरबा. प्रयागराज में बस और बोलेरों की टक्कर में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई. 2 दिनों के बाद सभी मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे. एक साथ सभी मृतकों की अंतिम यात्रा निकली गई. सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ. श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया.

मंत्री देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा. साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को दी जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...