वेस्ट मैनेजमेंट और रोजगार का बढ़िया आईडिया: भिलाई निगम एरिया में CND वेस्ट से पेवर ब्लॉक बनाने का प्लांट सेटअप… रोजाना 500 यूनिट निर्माण कर रही महिलाएं

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बेहतरीन रोजगार का अवसर बनाया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सीएनडी वेस्ट का उपयोग करने के लिए पेवर ब्लॉक बनाया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 6 प्रियदर्शनी परिसर में विध्वंस कचरा जिसमें निर्माण कचरे में सीमेंट का चूरा, ईटा, गिट्टी रहता है। उसमें कुछ सीमेंट और बालू मिला करके पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिस प्लांट की क्षमता 6 टन है। प्रतिदिन 400 से 500 पेवर ब्लॉक बनेंगे।

स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित करके, उन्हें मशीन उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से वे पेवर ब्लॉक बना रही हैं। यह पेवर ब्लॉक नगर निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का कहना है, कि हमारे निगम में सभी क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक की आवश्यकता पड़ती है। अब हम सब लोग जितना भी उत्पादन होगा उसको नियमानुसार समूह से खरीद करके उसका उपयोग निगम के विभिन्न क्षेत्रों में करेंगे। इससे स्वासहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

निगम भिलाई को सस्ते दर पर जाएगा मिल जाएगा । शासन की भी योजना है कि पुराने मकान के टूटे हुए जो मालवे आते हैं उसके डिस्पोजल एक बड़ी समस्या बनते जा रही है। इसीलिए स्व सहायता समूह के माध्यम से इसको बनवाया जा रहा है। पेवर ब्लॉक गुणवत्ता युक्त है। उसमें किस प्रकार की कमी नहीं है ।स्वसहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दिया गया था। इसी अनुभव से सब लोग बना रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...