भिलाई और रिसाली रहवासियों के लिए जरुरी खबर: फिल्टर प्लांट में लीकेज, मेंटेनेंस के लिए शटडाउन… वाटर सप्लाई रहेगी बाधित; 3 दिनों तक ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

भिलाई। भिलाई और रिसाली निगम क्षेत्र में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 MLD जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्च स्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन में यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के पीछे लिकेज हो गया है। जिसके मेंटेनेंस के लिए 66 MLD जलशोधन संयंत्र में शट्डाउन की आवश्यकता है।

पाईप लाईन लिकेज का संधारण कार्य 19.02.2025 को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। जिससे दिनांक 19.02.2025 को शाम की पाली में फरीद नगर एवं स्मृति नगर तथा दिनांक 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्च स्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...