रिसाली कमिश्नर मोनिका को माॅर्निंग विजिट में दिखी लापरवाही, कर्मचारियों का वेतन काटने निर्देश, शौचालय मरम्मत के लिए आयुक्त ने बनवाई चेक लिस्ट

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम कमिश्नर मोनिका वर्मा ने मॉर्निंग विजिट के तहत सार्वजनिक शौचालय का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालय के मरम्मत के लिए चेक लिस्ट तैयार करवाया है। सार्वजनिक शुलभ शौचालय के मरम्मत कार्य पर आयुक्त मोनिका वर्मा गंभीर नजर आ रही है। उन्होंने घनी आबादी के बीच संचालित शौचालय के मरम्मत को ठीक से कराने चेक लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा है कि मरम्मत कार्य की जगह लीपा पोती होने पर निरीक्षणकर्ता जिम्मेदार होगा।

आयुक्त मोनिका वर्मा वार्ड 32 स्थित शौचालय मरम्मत कार्य का निरीक्षण की। इस दौरान आयुक्त ने टाॅयलेट शीट को क्रेक देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शौचालय मरम्मत कार्य का सुपरवाइजर चेक लिस्ट लेकर निरीक्षण करे। बाद में हस्ताक्षर कर चेक लिस्ट सब इंजीनियर को पुनः निरीक्षण करने दे। इसके बाद ही वे समीक्षा करेंगी।

चेक लिस्ट में ये बिन्दू :-

  • टाइल्स की स्थिति
  • टाॅयलेट शीट की स्थिति
  • केयर टेकर की उपलब्ध
  • पानी पाइप लाइन की स्थिति
  • दरवाजों की स्थिति
  • फ्लोर की स्थिति
  • दीवार की स्थिति
  • रंग रोंगन की स्थिति

अतिक्रमण देख भड़की
वार्ड 32 माॅर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त ने सफाई व्यवस्था के साथ शौचालय की स्थिति देखने पहुंची। इस दौरान शौचालय के बगल खाली जमीन पर अतिक्रमण होते देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल बेदखली अभियान चलाने के निर्देश दिए।

एक दिन का कटा वेतन
शहर को स्वच्छ रखने और गीला-सूखा कचरा अलग कर स्वच्छता मित्र को देने आयुक्त ने निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। माॅर्निंग विजिट का निरीक्षण करते आयुक्त ने नदारद रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने निर्देश दी है। नदारद रहने वाले कर्मचारियों में जतिन बारले, आदित्य शर्मा, देवेन्द्र पुरैना, बिसौहा राम, विद्या भूषण, संतोष साहू, कुसुमलता, टेकराम हरिन्द्रवार, विवेक रंगनाथ, बृजेश कुमार, नोमिश तिवारी, मोहन यादव शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...