Durg News : मतदान दल को बनाया बंधक, 300 लोगों पर FIR दर्ज, इधर ग्रामीणों ने पुलिस पर लीठीचार्ज का लगाया आरोप

दुर्ग. जिले के ग्राम नवागांव में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान दल को बंधक बनाने वाले लोगों पर पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। उस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को किसी तरह काबू किया था। नायब तहसीलदार मनोज कुमार रस्तोगी की शिकायत पर पुलिस ने 250 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 221,132,127(2), 324(3), 115(2),191 (2), 190, 296 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी की रात करीब 11 बजे के आसपास चुनाव सेक्टर अधिकारी से सूचना मिली कि नवागांव पोलिंग बूथ 160 एवं 161 के पीठासीन मतदान अधिकारियों को बड़ी संख्या में लोगों ने घेरकर बंधक बना लिया है। इधर घटना को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत देमार के आश्रित ग्राम नवागांव के ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बल ने बिना किसी कारण ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। ग्रामीण नरेश वर्मा, लोकेश वर्मा, नारद वर्मा, ईश्वर धीवर, बीरेंद्र वर्मा, दशरथ वर्मा, यशवंत वर्मा, सुनील यादव, राकेश यादव ने बताया कि उन्हें लाठी लगने से चोट लगी है। 20 से अधिक महिला-पुरुषों को सिर, हाथ पैर में चोट लगी है। घायलों को नवागांव से गाड़ी में भरकर पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों ने अतिरिक्त तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...