छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली 2 ट्रेनें रद्द, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

दुर्ग. प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम दिनों में रेलवे ने 12 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज जाने वाली सारनाथ और नौतनवा भी शामिल हैं। सारनाथ और नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं 11 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों में भीड़ के चलते ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रेनों का भी रूट बदला गया है। रेलवे के इस फैसले से कुंभ मेला प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि महाकुंभ के लिए के लिए देशभर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। नियमित ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इससे रेलवे लाइन पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

सारनाथ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द

एनई रेलवे ने अलग-अलग जोन की 12 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है। चार ट्रेनों को आधे रास्ते में ही समाप्त कर वहीं से वापस चलाया जा रहा है। सारनाथ एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक रद्द किया गया है।

दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22, 23, 24, 25 और 26 फरवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह, छपरा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन नंबर 15159 भी 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...