CG में दर्दनाक हादसा : पुलिया से टकराई कार, महाकुंभ जा रहे दो लोगों की मौत, तीन गंभीर

कोंडागांव. बस्तर में आज फिर दर्दनाक हादसा हो गया. प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घायलों को फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...