मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग: CM ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया वोट, परिवार के साथ ली सेल्फी

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज (23 फरवरी) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार सहित सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया।

वोट डालने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो रहा है। आज मैं अपने परिवार के साथ वोट देने के लिए अपने गांव आया हूं… हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह से भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव और पंचायती राज चुनाव के दो चरणों में सफलता मिली है, वैसी ही सफलता उन्हें इस चरण में भी मिलेगी।”

बजट पर बोले सीएम साय :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बजट सत्र पर कहा कि, कल (24 फरवरी) से हमारी सरकार का दूसरा संपूर्ण बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...