बीएसपी वर्कर्स यूनियन में नियुक्ति: शेख महमूद बने यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट… राजकुमार सिंह होंगे यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष

-बाएं राजकुमार सिंह, दाएं शेख महमूद

भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) कि विगत दिनों कार्यकारणी पदाधिकारीयों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की संगठन में विस्तार किए जाने की आवश्यकता है। सर्वसम्मति निर्णय के आधार पर यह तय किया गया कि भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ श्रमिक नेता शेख महमूद को संगठन का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) बनाया गया।

इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए एक पूरा युवा संगठन बनाने की जिम्मेदारी राजकुमार सिंह को दी गई है। जिसके अंतर्गत उन्हें बीएससी वर्कर्स यूनियन के युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार सिंह BWU यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों से राय परामर्श कर एक यूथ विंग (युवा प्रकोष्ठ) के कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र के युवा साथियों को यूनियन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सके।बैठक में इन दोनों निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके पश्चात बीएसपी वर्कर यूनियन(BWU) के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने बैठक में इस सर्वसम्मति निर्णय की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...