वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भिलाई नगर। कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता का आज सुबह 6:50 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे रामनगर मुक्ति धाम में किया जाएगा।

दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल बोरा, चंदूलाल चंद्राकर, वासुदेव चंद्राकर के खास समर्थक कांग्रेस के विश्वासपात्र कार्यकर्ता मोहनलाल गुप्ता आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। मॉर्निंग वॉक के उपरांत एक चाय दुकान पर चाय ले रहे थे, इसी दौरान दिल का दौरा पड़ा और चाय दुकान पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे चार पुत्री दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मनोज गुप्ता, नितिन गुप्ता के पिता थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...