छत्तीसगढ़ में ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: फूंका ED का पुतला, भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बोले – कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर के वित्तीय स्रोतों की भी जांच करे ईडी

भिलाई। प्रर्वतन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी संगठन पर किये जा रहे द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में ED का पुतला दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने अपने उदबोधन में कहा कि यदि ईडी को राजनीतिक दलों के कार्यालयों के खर्चों की जांच करनी है, तो केवल कांग्रेस पर ध्यान केंद्रित क्यों किया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि ED भाजपा के 150 करोड़ रुपये की लागत से बने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर के वित्तीय स्रोतों की भी जांच करे। आरएसएस के दिल्ली स्थित 500 करोड़ रुपये के दफ्तर की भी जांच की मांग की। मुकेश चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने इन मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का ऐलान किया है।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व महापौर नीता लोधी, भिलाई विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिया, रिसाली महापौर शशि सिन्हा,ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ,प्रमोद प्रभाकर, तुलसी पटेल, राम विश्वकर्मा,मुकुंद भाऊ शशि सिंह, पार्षद एवं MIC सदस्य केशव चौबे ,चंद्रशेखर गंवई ,लालचंद वर्मा,पार्षद सेवन ठाकुर, सुरेश वर्मा प्रवीण सिंह,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान,मेरिक सिंह,मोहम्मद सलीम,पलाश लिमेश, लाल चौधरी,अजय यादव,शशिकांत साहू,संजीत चक्रवर्ती, इस्माइल खान नीलांबर साहू संजीव यादव राजेश साहू अनुसूया मरकाम ,रविंद्र सिंह, नरेश सागरवंशी राजीव यादव, रवि पाठक,धर्मेंद्र वैष्णव,कीर्ति सिंह,मिथिला पांडे उमाशंकर साहू , बलदाऊ पिपरिया मंगल साहू जगदीश प्रसाद साहू बुद्ध शरण बोरकर फारुख खान सरसीज घोष सुरेश वर्मा एल चैतन्य इमरान खान मनीष तिवारी बद्रीनाथ बघेल,शशि सिंह,नजमुल निशा,दिनेश गुप्ता,विक्की शर्मा जगतपति राज,राज चौधरी,राजकुमार चौधरी नईम शेख चंद्रकांत कोरे ,राजेंद्र रजक,अनिल सिंह,आनंद बघेल,रफीक खान,हीरा सिंह साहू सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...