प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ से अमर और दीपशिखा श्रीवास की लोकमंच लोक दर्शन की टीम ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अमर श्रीवास निर्देशित लोकमंच लोक दर्शन ने महाकुंभ प्रयागराज में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से 21 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक लोक दर्शन दल ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक छटा बिखेरी। टीम ने अंचल की लुप्त होती लोकगीत लोक नृत्य आदिवासी नृत्य कलस नृत्य (9 घड़ों के साथ विभिन्न आकर्षण केंद्र ), ग्राम्य गीत से दर्शकों का मन मोह लिया एवं प्रयागराज में एक अलग ही छवि बनाई।

अमर श्रीवास दीपशिखा श्रीवास ने 30 कलाकारों के साथ लगातार 6 दिनों तक अपनी अनुपम प्रस्तुति दी है। छत्तीसगढ़ पवेलियन में बने विभिन्न लोक संस्कृति की झलक व 6 दिनों तक लोक नृत्य की प्रस्तुति ने जन मानस को अपनी ओर खींचा ले आ रहा था। कार्यक्रम में दीपशिखा श्रीवास, तिरेन्द्र यदु, रामदयाल, बाहरू, संदीप , सकून, माधुरी, विजयलक्ष्मी, प्रीति,पायल,पीहू,प्रह्लाद, धीरेंद्र, दिनेश, शेखर ,सोहनलाल, लोकेश,नंदू,बिट्टू,ओम, वशु एवं साथियों ने शानदार प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...