CG BUDGET 2025 : बजट को लेकर CM साय बोले – यह छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट, GYAN के बाद GATI पर आधारित है यह बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने विधानासभा में साल 2025 का बजट पेश किया। बजट की खासियतों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मिडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने बजट की खासियतों के बारे में बताया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमारे विद्वान वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता को मैं नमन करता हूं। यह छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट है। यह छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, हमारा पिछला बजट GYAN पर आधारित था। पिछले एक साल में मोदी की गारंटी को पूरा किया गया है। जिसकी वजह से सभी चुनावों में छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास हमें मिला है। ज्ञान के बाद गति पर आधारित बजट पेश किया गया है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जिसने सुशासन और अभिसरण विभाग गठित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...