भिलाई निगम के वार्ड क्रं. 24 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप कुमार सेन ने लिया शपथ… कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिलाई शपथ

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रं. 24 में उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी प्रदीप कुमार सेन विजयी घोषित हुए थे। आज 3 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप कुमार सेन को निगम भिलाई के सभागार में कर्तव्य, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर रिचा प्रकाश चैधरी द्वारा दिलाई गई। ततपश्चात नवनिर्वाचित पार्षद द्वारा हस्ताक्षर किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद एवं पूर्व भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, पार्षद एवं पूर्व सभापति श्याम सुन्दर राव, पीयूष मिश्रा, नोहर वर्मा, मुकेश अग्रवाल, विनोद सिंह, विणा चंद्राकर, स्मृता दोड़के, ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल देवांगन, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे आदि सभी ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप कुमार सेन को शुभकामना दी। अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...