खैरागढ़ में कांग्रेस की जीत के लिए भिलाई के कांग्रेसी और पार्षद बहा रहे पसीना: भिलाई विधायक देवेंद्र के साथ मेयर नीरज, जिलाध्यक्ष मुकेश के साथ पार्षद व संगठन के नेताओं की लगी ड्यूटी

भिलाई। खैरागढ़ उप चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पहले से ही बतौर प्रभारी काम कर रहे हैं। अब उनके साथ भिलाई कांग्रेस संगठन के नेता और मेयर, कांग्रेसी पार्षदों को बुलाया गया है। उन्हें खैरागढ़ निकाय क्षेत्र के 20 वार्डों की जिम्मेदारी मिली है। सभी नेता व पार्षद खैरागढ़ पहुंच चुके हैं और अपना काम शुरू कर दिए हैं।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पहले ही खैरागढ़ में डेरा डालकर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। अब कांग्रेस का साथ देने के लिए भिलाई मेयर नीरज पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति बंटी साहू व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी के साथ कांग्रेसी पार्षद पहुंचकर कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू कर दिए हैं। अगले 10 दिनों तक कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग और भिलाई निगम के कांग्रेसी पार्षद चुनाव प्रचार करेंगे।

एक-एक वार्ड में दिखेंगे भिलाई के पार्षद व संगठन के नेता
कांग्रेस नेता और खैरागढ़ निकाय के प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि, खैरागढ़ उपचुनाव के लिए सभी कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। खैरागढ़ पालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में चुनाव प्रचार किया जा रहा है।


भिलाई के एक-एक कांग्रेसी पार्षदों की ड्यूटी लगी है। एक-एक वार्ड में दो-दो पार्षदों को उतारा गया है। एक-एक वार्ड में एनएसयूआई के 3 और युवा कांग्रेस के 2-2 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी डोर-टू-डोर प्रचार के साथ-साथ सभा, रैली व संगठन के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।

पारा 40 डिग्री से ऊपर, कांग्रेस को जीताने बहा रहे पसीना
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि खैरागढ़ चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है। इसके लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। पारा 40 डिग्री से ऊपर है लेकिन हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हौंसले सातवें आसमान पर है।

सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भरी गर्मी में कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत दिलाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए लोग कांग्रेस के साथ जा रहे हैं। खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा के बाद से ही लोग उत्साहित हैं।

16 को यशोदा वर्मा विधायक बनेंगी और 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बन जाएगा। भूपेश है तो भरोसा है…इस टैगलाइन पर लोगों को भरोसा है और 12 अप्रैल को लोग कांग्रेस के पंजा निशान पर यशोदा वर्मा को वोट देकर आएंगे।

इन पार्षदों की लगी है ड्यूटी
कांग्रेस भिलाई के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भिलाई से कांग्रेस संगठन व मेयर, कांग्रेसी पार्षद, सभापति व एमआईसी मेंबर पहुंच चुके हैं।

मेयर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू, केशव चौबे, साकेत चंद्राकर, अभिषेक मिश्रा, शुभम झा, नितिश यादव, कोमल दास टंडन, चंद्रशेखर गंवई, उमेश साहू समेत संगठन के लोग व सभी कांग्रेसी पार्षद खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...