साय सरकार की बजट प्रभावशाली और विकास वाला बजट : अरविंदर खुराना

भिलाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने साय सरकार की बजट को बहुत ही प्रभावशाली और विकास वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा, वित मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में छतीसगढ़ में विकास के लिए कई प्रावधान रखे हैं। इस बजट में छतीसगढ़ के विकास पर पूरा ध्यान रखा गया है।

खुराना ने कहा, नगर निगम में विकास के लिए 500 करोड़ का प्रावधान है, जिससे नगर निगम के अंतर्गत आने वाले जिलों का भरपूर विकास होगा। लोगों को काम मिलेगा, जिससे छतीसगढ़ की रेवन्यू बढ़ेगी। आईटी सेक्टर एवं पॉलिटेक्निक सेक्टर के लिए भी सौ करोड़ का प्रावधान रखा गया है, जिससे युवा अच्छे से पढ़ेगें-लिखेंगे, ट्रेनिंग करेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलने पर पूरा ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा, नगरीय निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़ दिया गया है, जिससे गांव-गांव तक के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार आएगा। सरकारी हॉस्पिटल्स में लगभग नई सीटी स्कैन मशीन्स और नई तकनीक की मशीनों के लिए लगभग 60 करोड़ का बजट दिया गया, ताकि सरकारी हॉस्पिटल डेवलप्ड रहे। छोटे व्यापारियों की परेशानियों को समझते हुए कर अनुपालन को कम करने की आवशकता को समझते हुए राज्य सरकार ने ई वे बिल की सीमा को 50000 से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है, जिससे बेघर लोगों को घर मिल सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...