सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के झूठे भर्ती विज्ञापन, संयंत्र प्रबंधन ने किया सतर्क

भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के संज्ञान में आया है कि कुछ अनाधिकृत व्यक्ति/संगठन बीएसपी में आउटसोर्स/अनुबंध पदों के लिए झूठे भर्ती विज्ञापन प्रसारित कर रहे हैं। इसे लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन जनता से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र जनता को ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने के लिए आगाह किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र इस संबंध में निम्न बातों को स्पष्ट करते हुए सजग किया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपनी आवश्यकताओं का विज्ञापन सेल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करता है। प्रसारित किए जा रहे ये विज्ञापन धोखाधड़ी वाले हैं और भिलाई इस्पात संयंत्र में वास्तविक रोजगार के अवसरों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

किसी भी व्यक्ति को इन विज्ञापनों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए या उनके साथ कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। भिलाई इस्पात संयंत्र इन फर्जी विज्ञापनों का शिकार होने वाले किसी भी व्यक्ति को होने वाले किसी भी नुकसान या क्षति के लिए जिम्मेदार भी नहीं होगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी के अवसरों के बारे में प्रामाणिक जानकारी के लिए कृपया सेल की आधिकारिक वेबसाइट देखें। अनाधिकृत विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर कॉल और संपर्क न करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत पर्व : पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के...

रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और...

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक पदों पर होगी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य...

CG में कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश! हरियाणा,...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता को...

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...