एक्शन मोड पर दुर्ग मेयर अलका बाघमार: निगम परिसर में शराब पीते पकड़े जाने पर सस्पेंड नहीं सीधे जाएगी नौकरी…! महापौर ने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग। दुर्ग निगम की महापौर पद की शपथ लेते ही मेयर अलका बाघमार एक्शन मोड पर है। नगर पालिक निगम मोतीलाल वोरा सभागार में महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में सोमवार शाम पार्षदो एवं नगर निगम के अधिकारी/ कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान जहाँ-जहाँ पाइप लाइन लीकेज जैसी समस्यों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता को लेकर पूरे 60 वार्डो में बेहतर साफ सफाई होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही कोताही बर्दाश्त नही होगी। महापौर अलका बाघमार ने कहा नागरिको के द्वारा निगम में अपने कामो को लेकर आने पर उन्हें सही मार्गदर्शन करें एवं इधर उधर न भटकाए, नागरिको का सहयोग व उनसे सौहाद्र पूर्ण संवाद करें।

महापौर ने कहा कि नगर निगम अधिकारी/कर्मचारी ध्यान रखें कि कोई भी विभाग किसी भी कामो को लेकर नागरिको से नही लेंगे रिश्वत, किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने की शिकायत नही आनी चाहिए नही उन पर होगी निलंबित की कार्रवाही चाहिए। महापौर अलका बाघमार सख्त होती नजर आ रही है। बैठक के दौरान महापौर ने कहा मैं शाम को औचक निरीक्षण करूंगी शाम 6 बजे के बाद अधिकारी/कर्मचारी शराब पीते पकड़े जाने पर निलंबित नहीं सीधे नौकरी जाएगी और ठेकेदार अगर ऐसा कृत करता हुआ पाया जाता है तो उसका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

महापौर ने कहा नगर निगम में महिला पार्षदो के साथ-साथ निगम में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी है।शिकायत मिलने पर उन्होंने मजबूती से सख्त कदम उठाया है।बैठक के मौके पर आयुक्त सुमित अग्रवाल के अलावा समस्त पार्षदगण,अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...