CG – कपल ने किया सुसाइड: शादी में जाने के लिए निकली थी लड़की… लड़के के गले में मिला सुसाइड नोट.. रिश्ते में ममेरे भाई-बहन लगते थे दोनों

CG

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान फिंगेश्वर के खुटेरी गांव निवासी टोकेश्वरी साहू और कुम्ही गांव निवासी टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। टिकेश्वर साहू के गले के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रेमी जोड़े रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे।

दरअसल, टोकेश्वरी 3 दिन पहले परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, वह लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

लड़की के पिता पवन कुमार साहू ने बताया कि 5 मार्च को पता चला कि बेटी टोकेश्वरी साहू और टिकेश्वर साहू की फंदे पर लाश मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। राजिम पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​​​​​​

कुम्ही गांव के लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह शवों को देखा। लड़का-लड़की को फंदे से लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में चर्चा है कि रिश्ते में ममेरे भाई-बहन होने के कारण शादी में कुछ दिक्कत आ रही होगी, जिससे दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।

वहीं पुलिस ने लड़के के गले से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया है कि उसमें क्या लिखा है। हालांकि सवाल यह भी है कि अगर प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया है, तो सुसाइड नोट को जेब में रखते। गले के पास क्यों रखा। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...