गर्मी में भी लबालब होंगे भिलाई के तालाब… भिलाई निगम की प्लानिंग, डायरेक्ट तालाबों में होगी फिल्टर प्लांट के वेस्ट वाटर की सप्लाई; आयुक्त ने किया निरिक्षण

भिलाई। भिलाई नगर निगम के 77 एवं 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई पूरे नगर निगम क्षेत्र में की जाती है। पानी के शुद्विकरण के दौरान 4 MLD वेस्ट राॅ वाटर भी निकलता है। उसके शुद्विकरण के लिए भी प्लांट लगाये गये है, उसके बाद भी 1 MLD पानी बच जाता है। जिसका उपयोग तालाबों को भरने के लिए किया जाएगा। अभी वर्तमान में वहां से निकलने वाले वेस्ट वाटर नेहरू नगर भेलवा तालाब में डाला जाता है। वहां से ओवर फ्लो होने के बाद नालियों में प्रवाहित हो जाता है, यह प्रक्रिया प्रतिदिन चलती जाती है। इस प्रकार से उस पानी का दुरूपयोग हो जाता है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, अभियंतागणों को लेकर किस प्रकार से पानी का दुरूपयोग कैसे रोका जाये उसका सदुपयोग होने लगे। उसके लिए निरीक्षण करने गये। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पानी तो बराबर निकल रहा है। गर्मी के दिनो में तालाब सूख जाते है, नेहरू नगर के भेलवा तालाब में हमेशा पानी भरा रहता है। क्योकि उसमे पानी प्रतिदिन भरते रहता है। उसका अतिरिक्त पानी नाली में प्रवाहित होकर बर्बाद हो जाता है।

इसका निदान हेतु आर.सी.सी. पाईप के माध्यम से कातुलबोड़ बोगदा पुलिया नहर में प्रवाहित करने का योजना चल रही है। जिसके माध्यम से स्मृति नगर, जुनवानी, खम्हरिया के तालाबों को भरा जावेगा। इसके लिए प्रपोजल बनाया गया है, इसमें लगभग 1.5 से 2.0 करोड़ रूपये की व्यय होने की संभावना है। यह पानी कई दिनो से बह रहा था, इसका संज्ञान आयुक्त पाण्डेय ने लिया।

अक्सर देखने में आता कि गर्मी के दिनों में तालाबो को भरने के लिए डेम से पानी छोड़ा जाता है। नहरो के माध्यम से तालाबो को भरा जाता है। फिर भी कुछ तालाब छूट जाते है, जहां तक पानी नहीं पहुचं पाता। यह पानी बोगदा पुलिया के नहर के माध्यम से तालाबो तक जायेगा, इससे पानी का शुद्विकरण भी हो जायेगा। तालाबो के साथ-साथ आस-पास का भूमि के अंदर का जल स्तर भी बढ़ जायेगा। गर्मी के दिनों में हैण्ड पम्प में पानी आने लगेगा। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता बसंत साहू, चंदन निर्मलकर, पुरूषोत्तम सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...