CG – ग्राम पंचायत जेवरा में हुआ सरपंच चुनाव: 2 प्रत्याशी थे मैदान में, प्रशांत गौतम ने संतोष साहू को हराया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कई ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव हुआ। परिणाम आने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को सरपंच घोषित कर दिया गया है। वैसे ही आज
आज ग्राम पंचायत जेवरा में उपसरपंच का चुनाव हुआ। जिसमे 2 प्रत्याशी मैदान मे थे। एक कैंडिडेट पूर्व सरपंच प्रशांत गौतम जो अभी वार्ड 1 से पंच है और संतोष साहू(सुनील) जो वार्ड 19 से पंच है। प्रशांत कुमार गौतम को 14 मत मिले, संतोष साहू(सुनील) को 07 मत मिले। प्रशांत कुमार गौतम ने उपसरपंच पद पर जीत हासिल की।

वर्तमान सरपंच धनेश नागवंशी के खेमे से संतोष साहू मैदान में थे। गांव की जनता ने जो पंच चुनकर ग्राम पंचायत में भेजा था, उन पंचों ने प्रशांत कुमार गौतम के उपर भरोसा जताकर धनेश नागवंशी को जोर का झटका दिया है। आज इस चुनाव कार्यक्रम में कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर पीठासीन अधिकारी देवांगन, सचिव अनिल दुबे, कंप्यूटर ऑपरेटर उमेशवरी पटेल उपस्थित थे|

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...