40वें रामनवमी के शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री राम जन्मोत्सव समिति की समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भिलाई। श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न मंदिरों से निकलने वाली शोभा यात्रा की तय्यारी हेतु पश्चिम प्रखंड की बैठक 4 मार्च 2005 को भिलाई नगर,सेक्टर 10,गुंडिचा मंडप में आयोजित की गयी l इस वर्ष समिति द्वारा आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा का 40 वां वर्ष होगा l कार्यक्रम में समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय दानी, युवा शाखा जिला अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, महिला शाखा जिला अध्यक्ष शीला वाघमारे, महिला शाखा महामंत्री द्वेय मेघा कौर एवं कु. गीतांजलि कौशिक, पश्चिम प्रखंड प्रभारी बसंत प्रधान , पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष तिलक राज यादव, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी एवं पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू उपस्तिथ थे l

स्वागत उद्बोधन प्रखंड अध्यक्ष तिलक राज यादव ने दिया एवं बताया की विगत वर्ष प्रखंड से 100 मंदिरों से ध्वज ले कर राम भक्त शोभायात्रा में सम्मिलित हुए l महिला शाखा अध्यक्ष शीला वाघमारे ने अपने उद्बोधन में समिति में बढ़ते नारीशक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला l युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सूप्रसिद्ध गीत “जागो तो एक बार हिन्दू जागो तो “ का उल्लेख करते हुए बताया की कैसे श्री राम जन्मोत्सव समिति ने विगत 39 वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए और हिन्दुओं की आस्था को जागृत करने के लिए कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे l

प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने 1986 में कैसे एक मंदिर से प्रारंभ की गयी शोभायात्रा आज 1100 से भी अधिक मंदिरों का विराट रूप लिया है उसका पूरा इतिहास बताया l प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया की 23 मार्च 2025 को ध्वज वाहकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं उसी दिन से “एक मुट्ठी दान, श्री राम के नाम” कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जायेगा जो निरंतर 3 अप्रैल 2025 तक चलेगा l बैठक में महिला भजन मंडली ने अनेकों भजन प्रस्तुत किये l कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त उपस्तिथ थे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...

धान खरीदी में 1.44 करोड़ की गड़बड़ी : आसुलखार...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच...

महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर...

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...