ED raid : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी को पंजाब से जोड़ा कनेक्शन

भिलाई। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर ईडी की छापेमारी ने प्रदेश राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि अगर इस षड़यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी के करीबन डेढ़ घंटे बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर किए अपने पोस्ट में सेक्स सीडी कांड में अदालत से मिली राहत का जिक्र करते हुए कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज म्क् के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. तो वहीं दूसरी ओर इस छापेमारी का कनेक्शन पंजाब से जोड़ते हुए कहा कि अगर कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी महासचिव नियुक्त करने के साथ-साथ पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है. पंजाब में जिस तरह से भूपेश बघेल का स्वागत हुआ, उसकी चर्चा छत्तीसगढ़ में होती रही.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...