भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने अच्छी पहल… वाटिका एनिमल सेंचुरी ने शहर के पशु प्रेमियों को बाटें निःशुल्क सकोरा; आप भी जरूर रखिये पशुओं के लिए पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने एक अभिनव पहल की गई है। रविवार 9 मार्च को वाटिका एनिमल सेंचुरी द्वारा आयोजित सकोरा वितरण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल के तहत, शहर के सैकड़ों पशु प्रेमियों को निःशुल्क सकोरा वितरित किए गए, जिससे गर्मियों के दौरान बेजुबान पशु-पक्षियों को पीने के पानी और भोजन की सुविधा मिल सके।

आप भी रखें बेजुबानों के लिए पानी
गर्मियों में पानी और भोजन की अनुपलब्धता से कई बेजुबान जानवरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और दयालु समाज की पहचान बनाए रखने के लिए हर नागरिक का यह नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि वे इन बेजुबानों की सहायता करें।

सभी जीवों के लिए पानी रखने लोगों को करें प्रेरित
वाटिका एनिमल सेंचुरी का यह प्रयास शहरवासियों को प्रेरित करने के लिए है ताकि वे अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर सकोरा रखें और पशु-पक्षियों की मदद करें। वाटिका एनिमल सेंचुरी की कस्तूरी ने कहा कि, हम सभी पशु प्रेमियों से अपील करते हैं कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक जानवरों को राहत देने में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...