Big Breaking : कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, रायपुर से झारखंड ले जाते वक्त हुई मुठभेड़

Aman Saw killed : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. रांची में कारोबारी पर फायरिंग मामले में अमन साव को झारखंड पुलिस रायपुर जेल से झारखंड लेकर आ रही थी. इस दौरान गाड़ी पलटने के बाद अपराधी अमन साव भागने लगा. इसी दौरान मुठभेड़ हुई. जिसमें अमन मारा गया है.

7 मार्च को रांची में दिनदहाड़े बदमाश एक कोयला कारोबारी को गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस इस हमले में अमन साव गैंग का हाथ होना बता रही। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस रायपुर जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव को अपने साथ लेकर झारखंड लेकर जा रही थी.

अमन साव पर 50 से अधिक मामले है दर्ज

अमन साव पर 50 से अधिक मामले रांची सहित राज्य के अगल-अलग थानों में दर्ज हैं। अमन साव का गिरोह रांची के अलावा रामगढ़, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो में रंगदारी मांगने के लिए सक्रिय है। गिरोह कोल माइनिंग कंपनियों, कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, ठेकेदार और कारोबारियों को रंगदारी के लिए टारगेट कर रहा है। अगर इन्हें रंगदारी नहीं मिलती है तो गिरोह के गुर्गे या तो उन कारोबारियों के दफ्तर पर फायरिंग कर धमका रहे हैं या फिर उन्हें ही गोली मार रहे हैं। पिछले 6 माह में रंगदारी मांगने और गोली चलाने के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर में एक कारोबारी पर फायरिंग मामले में अमन साव रायपुर के जेल में बंद था, जहां से झारखंड पुलिस उसे रांची में फायरिंग मामले में पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी. इस दौरान मुठभेड़ में वह मारा गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...