चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी ईडी, इधर भूपेश बघेल के घर ED की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आज प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापेमार कार्रवाई की. 11 घंटे तक पूछताछ के बाद टीम रायपुर रवाना हुई. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. मंगलवार 11 मार्च को ईडी दफ्तर में चैतन्य बघेल से पूछताछ की जाएगी. ईडी के अधिकारी उनसे कई बिंदुओ पर पूछताछ करेंगे. इधर कांग्रेस आज सभी जिलों में भाजपा और ईडी का पुतला दहन करेगी.

ED के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी.कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, देशभर में ED के कार्रवाई की निंदा हो रही है. भूपेश बघेल के खिलाफ हुए कार्रवाई के चलते कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...