नगर पंचायत पाटन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने लिया शपथ… डिप्टी CM विजय शर्मा और सांसद विजय बघेल हुए शामिल

दुर्ग। दुर्ग जिले के नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। पाटन के नया बस स्टैंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल के मौजूदगी में एसडीएम लवकेश ध्रुव ने अध्यक्ष योगेश निक्की भाले को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। तत्पश्चात पन्द्रह पार्षदों ने पांच-पांच के समूह में शपथ ग्रहण किये। विधायक ललित चन्द्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयाशंकर सोनकर, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र पाध्ये सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व एसपी जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम अरविन्द एक्का, एसडीएम लवकेश ध्रुव, तहसीलदार मीना साहू सहित ज़िला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...