सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक मकान में 8 लड़कियां दिनभर लड़को की भीड़… ₹2,000 में मसाज… दूसरी सेवाओं के लिए एक्स्ट्रा चार्ज, नजारे देख पुलिस हो गई दंग

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

नेशनल डेस्क: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक मकान में चल रहे अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक मैनेजर और आठ महिलाएं शामिल हैं। यह सभी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस को लंबे समय से इस मकान को लेकर शिकायतें मिल रही थीं कि यहां संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। आखिरकार, विशेष योजना बनाकर पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मकान की सच्चाई जानने के लिए एक विशेष योजना बनाई। इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक डिकॉय ग्राहक को भेजने का फैसला किया। जैसे ही यह ग्राहक मकान में पहुंचा, उसे ₹2,000 में मसाज की पेशकश की गई। थोड़ी ही देर में उसे अन्य अवैध सेवाओं की पेशकश की जाने लगी। यह स्पष्ट होते ही कि मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, डिकॉय ग्राहक ने बाहर मौजूद पुलिस टीम को संकेत दिया। पुलिस जैसी ही मकान मे गई वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए, मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। इनमें इस्तेमाल किए गए और अनयूज्ड कंडोम के पैकेट भी शामिल थे।

शिकायतों के बाद पुलिस हुई सक्रिय
शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि आनंद विहार के सैनिक एन्क्लेव में स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां हर दिन अजनबी लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। हालांकि, किसी के पास ठोस सबूत नहीं थे। इस सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त रूप से इस मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक डिकॉय ग्राहक को भेजने का फैसला किया। जैसे ही यह ग्राहक मकान में पहुंचा, उसे ₹2,000 में मसाज की पेशकश की गई। थोड़ी ही देर में उसे अन्य अवैध सेवाओं की पेशकश की जाने लगी। संकेत मिलते ही शाहदरा जिले की पुलिस टीम ने मकान पर छापा मार दिया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली और मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। इनमें इस्तेमाल किए गए और अनयूज्ड कंडोम के पैकेट भी शामिल थे।

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?
इस रेड के दौरान पुलिस ने कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें स्पा सेंटर का मैनेजर पियूष भी शामिल है। इसके अलावा, वहां मौजूद आठ महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था और इसके जरिए अवैध धन कमाया जा रहा था।

कानूनी कार्रवाई और जांच जारी
गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस स्पा सेंटर का लाइसेंस इमरान नाम के व्यक्ति के नाम पर था, जो छापेमारी के समय मौके से गायब था। पुलिस अब इमरान की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...

सरपंच चुनाव में हार का बदला लेने रची हत्या...

मुंगेली। सरपंच चुनाव में महज 8-9 वोटों से मिली हार की रंजिश एक व्यक्ति की हत्या की वजह बन गई। मुंगेली जिले के ग्राम...

SECL की खदान में हथियारबंद बदमाशों का धावा :...

सूरजपुर। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर...

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत के बाद...

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।...