CG – महिला की हत्या: पत्नी और फूफा के बीच अवैध संबंध का था शक, देर रात बाहर निकली तो पति करने लगा पीछा, फिर…

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर जिले में अवैध संबंध की आशंका में एक और विवाहिता की जान ले ली। अपने ही फूफा से संबंध होने के संदेह में पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि खमतराई इलाके में नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति संतोष खैरवार अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी कारण महिला अपने मायके, कोरबा चली गई थी।

सोमवार को संतोष अपनी पत्नी को मनाकर कोरबा से वापस लाया। देर रात जब पत्नी शौच के लिए बाहर निकली, तो वह भी उसके पीछे गया। नहर किनारे उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को झाड़ियों में छिपाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर वायरल की, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। महिला के हाथ में गोदना से ‘एके’ नाम लिखा था, जिसने पुलिस की तलाश को आसान बना दिया।

आरोपित संतोष के गृहग्राम एरमसाही में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...