CG में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में टक्कर, स्टेट जीएसटी के कर्मचारी की मौत, तीन लोग घायल

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत होने से स्टेट GST विभाग रायगढ़ के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना रक्सा पाली गांव के पास की है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार की शाम साढ़े 7 बजे की है. कार से जीएसटी विभाग के चार डाटा एंट्री आपरेटर रायगढ़ से खरसिया जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक जीएसटी कर्मचारी शिव यादव की मौत हो गई. वहीं डाटा एंट्री आपरेटर रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. भूपदेवपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा. शिव यादव को रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...